{"_id":"673f8fd962f94ebd2c00c334","slug":"cm-will-be-the-chief-guest-at-shoorsaini-jayanti-kaithal-news-c-18-1-knl1004-524523-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शूरसैनी जयंती में सीएम होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शूरसैनी जयंती में सीएम होंगे मुख्य अतिथि
Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आगामी एक दिसंबर को चंदाना गेट पर महाराजा शूरसैनी जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है।
डीसी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां शुरू कर दें, ताकि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोर कसर न रहे। डीसी ने कार्यक्रम को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समारोह की तैयारी के लिए अधिकारियों की बैठक ली। इस कार्यक्रम के लिए एडीसी को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसडीएम, नगर परिषद के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी मौके का मुआयना करें।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद अधिकारी आयोजन स्थल सहित पूरे शहर की साफ-सफाई व मुख्य चौक चौराहों की सजावट करवाएं। शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग रंगोली तैयार करेंगे।
विज्ञापन
जीएम रोडवेज व आरटीए बसों का, जन स्वास्थ्य विभाग पेयजल, लोक निर्माण विभाग स्टेज तथा सड़कों आदि को दुरूस्त करेंगे। इसी प्रकार बिजली विभाग कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली स्थल पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं तथा ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि अधिकारी सुरक्षा संबंधित पहलुओं का विशेष ध्यान रखें।
हैलीपैड, मुख्यमंत्री के रूट सहित आयोजन स्थल पर समय रहते सुरक्षा संबंधित तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी जवाहर सैनी, एसडीएम अजय सिंह, सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, आरटीए गिरिश कुमार, डीआरओ चंद्रमोहन, सीएमओ डॉ. रेणू चावला मौजूद रहे।