फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal's Jan Aashirwad Yatra Reached At Kaithal

चुनाव सिर पर, कभी प्रदेशाध्यक्ष तो कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलने में ही लगा है विपक्ष : मुख्यमंत्री

Fri, 06 Sep 2019 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal's Jan Aashirwad Yatra Reached At Kaithal
कलायत में सीएम के संबोधन के दौरान साथ मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा वीरवार को कलायत पहुंची और पांच जगहों पर भाजपा नेताओं ने सीएम का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर हर रोज मिल रहे जन आशीर्वाद को देख कर विपक्षी पार्टियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। विपक्ष को समझ ही नहीं आ रहा कि वे क्या करें। बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कभी प्रदेश अध्यक्ष बदल रहे हैं तो कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष।

विज्ञापन


अरे चुनाव आचार संहिता लगने में दस दिन से भी कम का समय रह गया, वे लोग लड़ाई के लिए घोड़े व घुड़सवारों को बदलने में लगे हैं। प्रदेश के हित के लिए नीतियों को फ्रेम कब करेंगे। वे वीरवार को कलायत हल्का के गांवों में पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उमड़ी जगह-जगह लोगों की भीड़ को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कलायत में पांच स्थानों पर सीएम के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं कमालपुर में सुरेश राविश, शकुंतला वजीर खेड़ा, संदीप राणा व कुलविंद्र राणा, बड़सीकरी में सुरेंद्र ढुल द्वारा, मटौर में कमलेश ढांडा, जयदीप राणा, बालू मंडल प्रधान राजेश बिढाण व सलिंद्र राणा द्वारा, कलायत अनाज मंडी में पंडित धर्मपाल शर्मा, संजीव राणा, रामपाल राणा व राममेहर शर्मा व शिमला में डा. सुखदेव कुंडू, अजीत चहल व राजबीर कादियान द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भारी भीड़ ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा 18 दिन में प्रदेश के 80 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी है। इस यात्रा के दौरान प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा जनता 75 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान कर ही है। खर्ची-पर्ची को खत्म करके पारदर्शिता से नौकरियां, तबादलों का काम किया गया है।


उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाएं व उनकी सफलता भी गिनवाई। सीएम के साथ रथ बस में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु, राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, हिसार लोकसभा सांसद बृजेन्द्र सिंह, करनाल के लोकसभा सांसद संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मीडिया सलाहकार अमित आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed