फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cm publicity advisor, rocky mittal, new office, allotment, kaithal

बिना चुनाव लड़े पहली बार राज्य सचिवालय पहुंचा जिले से कोई

Thu, 05 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 05 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
cm publicity advisor, rocky mittal, new office, allotment, kaithal
मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हरियाणा बनने के बाद से अब तक रॉकी मित्तल पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें प्रदेश सचिवालय में बिना कोई चुनाव लड़े मंत्रियों के कार्यालय के बराबर आठवीं मंजिल पर ऑफिस मिलेगा। प्रदेश सरकार ने उन्हें सचिवालय में आठवीं मंजिल पर कार्यालय दिया है। यहां प्रदेश के मंत्रियों के कार्यालय हैं। मित्तल 11 जनवरी को कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। हरियाणा पुलिस और जनता के बीच तालमेल बढ़ाने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। इसके लिए वह सात दिन की पुलिस ट्रेनिंग भी लेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने बताया कि उन्हें सरकार ने सचिवालय में आठवीं मंजिल पर कार्यालय दिया है। यहां प्रदेश के मंत्रियों के कार्यालय हैं। प्रदेश बनने के बाद यह संभवत: पहला अवसर होगा, जब कैथल से किसी को राज्य सचिवालय में बिना कोई चुनाव लड़े या फिर किसी बोर्ड या निगम का चेयरमैन बनाए बिना कार्यालय मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के सभी विभागों के लिए काम करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोक संपर्क विभाग के माध्यम से स्लोगन लिखने और सरकार के लिए गीत बनाने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी है। इसके तहत कई सफल स्लोगन बनाए हैं। शीघ्र ही सरकार इन्हें लॉंन्च करेगी। अब वे हरियाणा पुलिस और जनता के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए भी काम कर रहे हैं। इसके लिए कई स्लोगन लिखे हैं। पुलिस सिस्टम को समझने के लिए वे सात दिन की पुलिस ट्रेनिंग भी लेंगे। उन्हें पुलिस प्रशिक्षण संस्थान मधुबन में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद वे पुलिस व जनता के आपसी तालमेल को बढ़ाने के लिए गीत और स्लोगन लिखेंगे। मित्तल ने कहा कि प्रदेश् के कलाकारों का उत्थान भी उनकी प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed