{"_id":"e25550b8535ef72a53ec7eea85606671","slug":"cm-kaithal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने गुहला के विकास के लिए खोला पिटारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने गुहला के विकास के लिए खोला पिटारा
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बनने के बाद मनोहर लाल खट्टर पहली बार शुक्रवार को गहुला पहुंचे और हलके के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। सीएम ने विधायक कुलवंत बाजीगर की ओर से आयोजित रैली में 200 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का एलान किया। साथ ही भरोसा दिया कि पूरे प्रदेश का एकसमान विकास करवाया जाएगा। वे हर साल गुहला में विकास के लिए आएंगे और विकास की रफ्तार में पैसे की कमी का ब्रेक कभी लगने नहीं देंगे।
रैली का आयोजन गुहला चीका की अनाज मंडी में हुआ। विधायक कुलवंत बाजीगर ने सीएम के सामने मांगपत्र रखा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन से पहले 39 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नए विकास कार्यों में मुख्यमंत्री ने कैथल में बागवानी विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर खोलने और गुहला-चीका में 55 करोड़ रुपये से मिट्टी-पानी की जांच करवाने के लिए लैब बनाने की घोषणा की।
साथ ही शहर के अंदर से गुजर रही डिस्ट्रीब्यूटरी पर स्लैप बनाए जाने का भी एलान किया। उन्होंने नगर पालिका भवन बनाने, गोशाला को नगर पालिका की नौ एकड़ जमीन के लिए आधी कीमत दिए जाने का भी एलान किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार रोकने का काम प्रमुखता से कर रही है। यही कारण है कि पेंशन जांच में दो लाख फर्जी खाते पाए गए जिससे सरकार के 250 करोड़ रुपये बचे हैं।
उन्होंने पिछले एक साल की 52 योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो सहित इन योजनाओं के क्रांतिकारी परिणाम सामने आए हैं। आज प्रदेश का लिंगानुपात सुधरकर 889 हो गया है। कई जिलों में तो लिंगानुपात 900 से भी ऊपर हो गया है। किसानों समेत सभी वर्गों के लिए सरकार द्वारा योजनाएं लागू की गई हैं।
इस अवसर पर पूंडरी विधायक दिनेश कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, राव सुरेंद्र सिंह, रणधीर गोलन, धर्मपाल शर्मा, राजेंद्र स्लेटी, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, वीरेंद्र छौत, डीसी के मकरंद पांडुरंग, एसपी कृष्ण मुरारी, एसडीएम कमलप्रीत कौर एवं आरके सिंह, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, पटियाला के डिप्टी मेयर जगदीश राय, हरपाल चीका, जगमाल राणा, विकास भारद्वाज, सूरता राम शर्मा, हरिराम मित्तल, सतीश सिरटा, तरसेम गोयल मौजूद रहे।
गोवंश संरक्षण कानून लागू
रैली में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा प्रदेश है जहां गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन कानून लागू किया गया है। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि गुहला क्षेत्र पंजाब सीमा से सटे होने के बावजूद पिछली सरकारों में इस क्षेत्र की अनदेखी की गई लेकिन अब सरकार ने विकास कार्य शुरू करवाए हैं।
सांसद सैनी पर बोले सीएम, कुछ बातें मीडिया में नहीं होनी चाहिए
विधायक के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सांसद सैनी द्वारा की जा रही बयानबाजी के प्रश्न पर कहा कि कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें मीडिया में नहीं कहा जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक वर्ष में सभी क्षेत्रों में एकसमान विकास कार्य करवाए हैं। जिन क्षेत्रों में कम विकास कार्य हुए हैं, ऐसे क्षेत्रों में अगले चार साल में विशेष ध्यान दिया जाएगा। बिजली की बढ़ी दरों पर सीएम ने कहा कि इन्हें कम किया जा रहा है। प्रदेश में गोरक्षा के लिए गो संरक्षण व गो संवर्धन कानून लागू किया गया है। इस कानून के तहत गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। गो मांस की बिक्री एवं इसके खाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। कानून का उल्लंघन करने वाले दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये विकास घोषणाएं कीं
1. गुहला में 55 करोड़ रुपये की लागत से मिट्टी पानी की जांच के लिए लैब बनेगी।
2. 10 गांवों में ग्राम सचिवालय।
3. 10 गांवों में 2 एकड़ भूमि पर व्यायामशालाएं स्थापित होंगी।
4. हलके की 20 सड़कों के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर।
5. गोशाला की लगभग नौ एकड़ भूमि के लिए नगर पालिक को आधी कीमत की राशि वहन करने का एलान। सीएम ने दिए 11 लाख।
6. गांव बौपुर में चार एकड़ भूमि पर एक खेल स्टेडियम
7. रेस्टहाउस के भवन के लिए 3.5 करोड़ रुपये।
8. चार गांवों दाबनखेड़ी, दाबा-चाबा, हंसु माजरा एवं कल्लर माजरा में स्वच्छ पेयजल का प्रबंध।
9. मारकंडा डिस्ट्रीब्यूटरी पर सैर से बलबेेहड़ा गांव तक स्लैब डालकर रास्ता बनाने के लिए 16 करोड़ रुपये।
10. बीएमसी कनाल पर घग्गर नदी के पुल से पटियाला रोड़ तक सड़क के लिए 12 करोड़ रुपये
11. गुहला विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य तथा नगरपालिका क्षेत्र के लिए पांच करोड़ मंजूर।
12. सीवन में प्रदेश स्तरीय योजना के तहत पानी की निकासी का प्रबंध एवं पार्क का निर्माण।
13. पट्टेदारों को जमीन का मालिकाना हक के लिए प्रदेश स्तरीय योजना बनेगी।
14. कैथल में बागवानी विश्वविद्यालय करनाल का रीजनल सेंटर बनाए जाने का एलान।
15. सरस्वती नदी के क्षेत्र में आने वाले गांव पोलड़, खरकां, आंधली एवं आंधला में सरस्वती उत्थान के लिए काम किए जाने का भी एलान।