फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM Flying Team investigates Gopal Rice Mill, gives clean chit to the mill within 2 hours

Kaithal News: गोपाल राइस मिल पर सीएम फ्लाइंग टीम की जांच, 2 घंटे में मिल को दी क्लीन चिट

Wed, 10 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Team investigates Gopal Rice Mill, gives clean chit to the mill within 2 hours
9केएलटी5: जानकारी देते हैफड इंस्पेक्टर संजीव ढुल व अन्य - फोटो : वा​र्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
गोपाल राइस मिल पर सीएम फ्लाइंग टीम की जांच, 2 घंटे में मिल को दी क्लीन चिट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत (कैथल)। कलायत उपमंडल के गांव बात्ता स्थित चौसाला रोड पर मंगलवार को गोपाल राइस मिल में मुख्यमंत्री फ्लाइंग टीम ने निरीक्षण किया। डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम में हैफेड मैनेजर संजिव ढुल, वेयरहाउस मैनेजर विकास, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर दीपक कुमार और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान मिल में खरीदा गया पीआर धान का स्टॉक लगभग 58,844 क्विंटल पाया गया। हैफेड इंस्पेक्टर संजीव ढुल ने बताया कि जांच में मिल संचालकों द्वारा अलग-अलग जगहों पर रखा स्टॉक भी मिला, लेकिन टीम यह नहीं बता सकी कि इसके अतिरिक्त कितनी धान रखी गई थी।
विज्ञापन




जांच करीब दो घंटे चली और इसी दौरान मिल संचालकों को क्लीन चिट दे दी गई। इस त्वरित रिपोर्ट पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े स्टॉक के भौतिक सत्यापन के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया और अधिकारी केवल मिल के एक कमरे में ही जांच पूरी कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी सुबे सिंह, रवि, अशोक कुमार ने मामले की गंभीरता पर ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाए।

9केएलटी5: जानकारी देते हैफड इंस्पेक्टर संजीव ढुल व अन्य

9केएलटी5: जानकारी देते हैफड इंस्पेक्टर संजीव ढुल व अन्य- फोटो : वार्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed