फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM flying squad team checked records

Kaithal News: सीएम उड़नदस्ते की टीम ने जांचा रिकॉर्ड

Fri, 28 Jun 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
CM flying squad team checked records
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने पहुंचकर एबुलेंस सेवा के संदर्भ में जांच की। इस दौरान टीम में एसआई पवन कुमार, सतपाल, चरण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सामान्य अस्पताल में परिसर में बने एंबुलेंस कक्ष में पहुंच रिकॉर्ड जांचा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में परिसर में खड़ी एंबुलेंस की और रोड पर चल रही एंबुलेंस और जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में खड़ी एंबुलेंस की जानकारी प्राप्त की। साथ ही अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस की भी जांच की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अस्पतालों में एंबुलेंस के मामले में यह दबिश पूरे प्रदेश में एक साथ दी गई थी। इस दौरान एंबुलेंस के संचालन के लिए लगाए रजिस्टरों को भी टीम ने जांचा। एंबुलेंस कंट्रोल रूम नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य गोयल ने बताया कि वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम पहुंची थी, जिन्होंने सरकार की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही एंबुलेंस की फिटनेस की भी जांच की गई उसमें रखे गए उपकरण की जानकारी ली। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम में शामिल एसआई पवन कुमार ने बताया कि यह निरीक्षण सामान्य कार्रवाई के तहत किया गया था। इसमें केवल यह ही जांच की गई कि सरकार की सुविधा का लाभ जरूरतमंदों को सही ढंग से मिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed