फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM flying squad raided in Rajound municipality

राजौंद नगरपालिका में सीएम उड़नदस्ता टीम ने मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
CM flying squad raided in Rajound municipality
50-राजौंद। नगरपालिका कार्यालय में सीएम फलाईग की टीम जांच करते हुए। - फोटो : Kaithal
राजौंद। नगर पालिका में बृहस्पतिवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मारा। नगर पालिका के कार्यालय में टीम सुबह नौ बजे पहुंच गई। इस दौरान 13 में से नौ कर्मचारी गैर हाजिर मिले। महज चार कर्मचारी ही कार्यालय में पहुंचे थे। टीम इंचार्ज डीएसपी रविंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से सरकार के पास नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं में अव्यवस्था की शिकायतें आ रही हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेशभर में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत नगर पालिका राजौंद में निरीक्षण किया। सुबह नौ बजे जब टीम पालिका पहुंची तो यहां पर चार स्टाफ सदस्य ही मिले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां 13 का स्टाफ है। सात कर्मचारी स्थायी है, जबकि छह कर्मचारी आउटसोर्स पर लगे हैं। इन छह कर्मचारियों में से एक उपस्थित मिला व शेष जो बाद में आए हैं, उनका समय नोट किया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। डीएसपी ने बताया कि नगर पालिका राजौंद में 13 सदस्यों का स्टाफ है। मौके पर चार कर्मचारी ही हाजिर मिले थे। जबकि नौ अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समय समय पर ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पास कैथल, सीवन का अतिरिक्त कार्यभार है। सुबह से ही नगर परिषद कैथल में ड्यूटी पर चले गए थे। मुख्य मंत्री उड़नदस्त की टीम के पहुंचने की सूचना मिली थी। जो भी संदेश आएगा, उसका जवाब देंगे। जबकि एमई अशोक कुमार 31 अगस्त 2022 को यहां से रिलीव हो चुके हैं। महिला अकाउंटेंट मेडिकल लीव पर चल रही है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुमार छुट्टी पर है, इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों में संजीव कुमार कनिष्ठ अभियंता व प्रवीण कुमार छुट्टी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed