{"_id":"63d8167a8762351b95421b58","slug":"cm-flying-scrutinized-records-in-bdpo-office-kaithal-news-knl13455536-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बीडीपीओ दफ्तर में सीएम फ्लाइंग ने खंगाले रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बीडीपीओ दफ्तर में सीएम फ्लाइंग ने खंगाले रिकॉर्ड
विज्ञापन
कलायत। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अपात्र होने के बाद भी फायदा उठाने वालों के खिलाफ पंचायत विभाग के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई के लिए सोमवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने कलायत बीडीपीओ कार्यालय में दस्तक दी। सीएम फ्लाइंग डीएसपी रवींद्र कुमार की निगरानी में सब इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह, पवन कुमार और एएसआई खुशी राम ने सुबह से लेकर दोपहर तक संबंधित रिकॉर्ड को खंगाला।
कई घंटे तक चली जांच के दौरान पंचायत विभाग के अधिकारियों को सीएम फ्लाइंग ने अपात्र होने के बाद भी बीपीएल से संबंधित आष्युमान व अन्य योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में दो माह से लंबित शिकायतों का दो दिन में निपटान करने के निर्देश दिए। मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश ने जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
इसमें लेखा सहायक हरीश कुमार, कनिष्ठ अभियंता बजिंद्र सिंह और एबीपीओ विजेंद्र सिंह शामिल हैं। पंचायत विभाग के पास शिकायतकर्ता ने अपात्र होते हुए बीपीएल से संबंधित लाभ लेने की शिकायत दी थी। यह शिकायत करीब दो माह से लंबित थी। इसके चलते मामला सीएम फ्लाइंग के संज्ञान में पहुंचा और निपटान के लिए टीम गठित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में सुबह से सीएम फ्लाइंग आने की खबर जैसे ही अन्य महकमों में पहुंचने पर अफरातफरी मची रही। अमूमन जिन विभागों के कार्यालयों में कुर्सियां फील्ड ड्यूटि के नाम पर खाली रहती हैं सोमवार को उन पर अधिकारी, कर्मचारी जमे नजर आए। सीएम फ्लाइंग डीएसपी रवींद्र कुमार ने बताया कि अपात्र होने के बावजूद बीपीएल से संबंधित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के मामले से जुड़ी लंबित जांच को लेकर टीम कलायत पहुंची। पंचायत विभाग को दो दिन की समय अवधि में शिकायत की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।