फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM Flying raids sweet shop

सीएम फ्लाइंग ने मिठाई की दुकान पर मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raids sweet shop
39-ढांडा। खरब रसगुल्ले के टब को मिट्टी में दबवाते हुए सीएम फ्लाइंग। - फोटो : Kaithal
ढांड। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम बुधवार को एक्शन मोड में नजर आई। सीएम फ्लाइंग ने एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा। इसकी भनक लगते ही कई दुकानदार दुकानों के शटर बंद चलते बने। सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर राजदीप मोर व फूड सेफ्टी आफिसर राजीव शर्मा ने बताया कि उनकी संयुक्त टीम ने मार्डन स्वीटस की दुकान पर मिठाई व अन्य खाद्य वस्तुओं की की क्वालिटी की जांच की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई है। इसके लिए दुकानदार को चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर दुकान से रसगुल्ले,गुलाब जामुन व खोया बर्फी के तीन-तीन सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि दुकान के गोदाम में बन रही मिठाईयों में रसगुल्ले का एक टब में मक्खियां तैर रही थी। माल मिट्टी में दबाकर नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि मिलावट करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह रुटीन जांच है। उन्होंने सभी दुकानदारों से आह्वान किया है कि खाने पीने की चीजों में किसी भी प्रकार की मिलावट ना करें। ऐसा करना कानूनन अपराध है अपराध की सजा सलाखों के पीछे होती है। इस लिए आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उच्च क्वालिटी की खाद्य वस्तुओं को ही बेचने का का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed