फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cloudy, possibility of drizzle tomorrow

Kaithal News: छाए रहे बादल, कल बूंदाबांदी की संभावना

Tue, 09 Jul 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Cloudy, possibility of drizzle tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बारिश की स्थिति भी कई बार बनी लेकिन बारिश नहीं हुई लेकिन आसमान में बादलों के चलते दिनभर भीषण गर्मी से राहत मिली। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने 10 और 11 को बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई है।

सोमवार सुबह से ही 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। जिससे गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। बादलों के चलते दो डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिन बारिश होने से मौसम सामान्य रहा। लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। बाजारों में भी रौनक रही। सडक़ों पर भी वाहन दौड़ते नजर आए। इससे पहले जब भीषण गर्मी पड़ती थी तो सुबह 10 बजे ही लोग गर्मी से बचाव के लिए अपने घरों में अंदर रहते थे। इसके बाद शाम को छह बजे के बाद ही घर से बाहर निकलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित रहे कि बारिश होने से धान रोपाई के कार्य में तेजी आई है। जिले में अब तक लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र में धान की रोपाई हो चुकी है। लगभग 15 जुलाई तक धान रोपाई का कार्य निपटने की संभावना है। किसान रोहतश, राजेश कुमार, सुलिंद्र, रामनिवास का कहना है कि अब बारिश हो जाए तो धान की फसलों के लिए लाभदायक रहेगा। धान की फसल में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और किसानों का खाद भी बच जाएगा।


नौ जुलाई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 10 व 11 जुलाई को आंशिक बादल व एक दो स्थानों पर गरज चमक व बूंदाबांदी होने की संभावना है। 12 जुलाई को फिर से आसमान बादलों से ढका रहेगा। 13 जुलाई को कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed