{"_id":"649b3d7710b59dd3ed049119","slug":"cloudy-eyes-no-rain-kaithal-news-c-245-1-kht1001-1077-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बादलों की आंखमिचौली, न हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बादलों की आंखमिचौली, न हुई बारिश
Wed, 28 Jun 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
कैथल। मंगलवार को दिनभर बादलों की आंखमिचौली चलती रही। कभी तेज धूप तो कभी बादलों के छा जाने से बारिश के आसार बन रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। ऐसा ही मौसम दिनभर बना रहा। मंगलवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। धूप निकलने पर गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। वहीं बादलों के छा जाने से गर्मी से राहत भी मिल रही थी। मौसम विभाग ने 30 जून तक कभी बूंदाबांदी तो कभी बारिश की संभावना जताई है।
गौरतलब है कि सोमवार को कैथल जिले में औसतन 14.4 एमएम वर्षा हुई थी। गुहला क्षेत्र में सर्वाधिक बारिश हुई थी। कैथल में पांच एमएम, गुहला में 36 एमएम, पूंडरी में दो एमएम, ढांड में 22 एमएम व सीवन में सात एमएम वर्षा दर्ज की गई। बरसात के बाद पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से भी लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने कहा कि मौसम में बदलाव जारी है। अगले दो से तीन दिन तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने दस्तक दे दी है।