फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cloudy due to humidity, pleasant weather due to rain in the evening

Kaithal News: उमस से हलाकान, शाम को बारिश से मौसम सुहावना

Wed, 14 Aug 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Cloudy due to humidity, pleasant weather due to rain in the evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मंगलवार सुबह व दोपहर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा पर शाम को बरिश की फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया। करीब आधे घंटे तक शहर में तेज बारिश हुई। इसके बाद लोगों को राहत मिली। वहीं, शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव होने से दिक्कतें भी हुईं।

सुबह से जारी उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर हो गए। बीते पिछले दो दिनों में जिले में रुक-रुक कर बारिश हुई थी। जिससे जिलावासियों को गर्मी व उमस से निजात मिली थी। मंगलवार सुबह के समय तो गर्मी हुई, लेकिन शाम के समय बारिश होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 14 अगस्त तक बारिश होगी। मौसम विभाग अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. आरडी चावला ने कहा कि बारिश के मौसम में कई तरह के वायरस एक्टिव हो जाते हैं और परेशानियों का कारण बनते हैं। इस मौसम में वायरल फीवर, सर्दी-जुखाम, डेंगू, चिकनगुनिया सहित कई बीमारियां परेशान करने लगती है। बारिश के मौसम के बदलाव के चलते अधिकतर शिकार बुजुर्ग और छोटे बच्चे होते हैं, इसलिए परिजनों को चाहिए कि वह उनका ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवन में मकान की गिरी छत, बाल-बाल बचे
सीवन। दशहरा मैदान के पास रात के समय एक मकान की छत अचानक से गिर गई। इस दुर्घटना के समय मकान मालिक बिल्लू राम व उसके परिवार के सदस्य मकान में ही सोए हुए थे। उन्हें आस पास के लोगों ने आ कर बाहर निकाला, जो अब सुरक्षित हैं। मकान के अंदर रखा सारा सामान दब गया।


मकान मालिक बिल्लू राम ने बताया कि सोमवार की रात को वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मकान के अंदर सोया हुआ था। रात को एक बजे के करीब अचानक से मकान की छत की एक कड़ी टूटने की आवाज आई। वह उठा और लाइट जलाने लगा इतने में पूरी छत भरभरा कर नीचे गिर गई। उसका परिवार छत के मलबे के नीचे दब गया। शोर सुन कर आस पास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने सभी को मलबे से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में उसके घर के अंदर रखा सारा सामान जिसमें बिस्तर, बैड, चारपाई, बर्तन व अन्य घरेलू सामान था वह भी नष्ट हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed