{"_id":"6282a71307498174f05b0cda","slug":"cloudy-clouds-wind-blowing-relief-from-heat-kaithal-news-knl1084165122","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाए बादल, चली हवा गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाए बादल, चली हवा गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
13-कैथल। दोपहर अंबाला रोड पर तेज धूप में जुगाड़ वाहन पर बैठी महिला छाते से बच्चों को छांव का सहारा द?
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से मौसम में आए बदलाव के कारण कुछ राहत मिली है। सोमवार सुबह तेज हवा के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहे। इससे धूप से निजात मिली।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। सोमवार सुबह से बादल छाने के साथ हवा चलती रही। इससे आमजन को काफी मिली। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार व बुधवार को भी गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की गति से हवाएं चल सकती हैं। तापमान में दो दिन तक कुछ गिरावट की उम्मीद है। वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने कहा कि फसलों के लिए भी अच्छा मौसम है। कई दिनों से गर्मी के कारण सब्जियों की फसल खराब होना शुरू हो गई थी।
चार डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो चुका है।