{"_id":"6862e84270743812d80546ef","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-waiting-for-rain-kaithal-news-c-18-1-knl1004-681630-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिनभर छाए बादल, बारिश का करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिनभर छाए बादल, बारिश का करते रहे इंतजार
Tue, 01 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने शाम या आधी रात तक बारिश होने की संभावना जताई थी। लोग बारिश का इंतजार करते रहे पर वह नहीं हुई।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री और शनिवार के मुकाबले छह डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही और हवाओं में ठंडक के कारण मौसम सुहाना महसूस हुआ।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को हवा की गति औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम में बदलाव और संभावित बारिश को देखते हुए किसानों ने धान की रोपाई का कार्य भी तेज कर दिया है। विभाग के अनुसार मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।