फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clouds playing hide and seek, relief from decrease in humidity

Kaithal News: बादलों की आंखमिचौली, उमस में कमी से राहत

Thu, 31 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Clouds playing hide and seek, relief from decrease in humidity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बुधवार को जिले में मौसम ने आंखमिचौली का खेल खेला। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन दिनभर आसमान बादलों से ढका रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। इससे किसानों को निराशा हाथ लगी, वहीं तापमान में आई गिरावट और उमस की कमी ने लोगों को राहत दी।

सुबह एक घंटे तक हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम ऐसा ही सुहावना बना रहेगा और तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


अब तक जिले में मानसून सामान्य से कमजोर रहा है। औसतन बारिश की तुलना में 415 एमएम तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे खेती पर असर पड़ने की संभावना बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हल्की हवा करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे तेज धूप और लू से राहत मिली। बीते कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप के बाद मौसम के इस बदले रूप ने लोगों को राहत दी। तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट से वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा और आरामदायक हो गया।

मौसम में आई इस नरमी का असर शहर की रौनक पर भी दिखा। जहां बीते दिनों लोग तेज गर्मी के कारण घरों में सिमटे थे, वहीं बुधवार को बाजारों और सड़कों पर हलचल नजर आई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा, हालांकि अच्छी बारिश की उम्मीद कम है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है। वीरवार को भी बारिश हो सकती है। बारिश से धान की फसल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, बल्कि यह फसल के लिए लाभकारी साबित होगी।

-डॉ. रमेशचंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक- कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed