फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clouds brought relief from the heat, possibility of rain today

Kaithal News: बादलों ने दी गर्मी से राहत आज बारिश की संभावना

Tue, 05 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Clouds brought relief from the heat, possibility of rain today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रविवार शाम को जिले में आई हल्की बारिश के बाद सोमवार को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही आसमान बादलों से ढंका रहा, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई। इससे लोगों को तेज धूप से राहत तो मिली, लेकिन नमी भरी गर्मी और उमस ने परेशान कर दिया।

सोमवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कुछ डिग्री नीचे था, लेकिन हवा में नमी का स्तर 70 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस कारण खासकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी चिपचिपी गर्मी से बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है और कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम को जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि सोमवार को बारिश न होने से उमस फिर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी बारिश किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि इससे फसलों को प्राकृतिक सिंचाई मिलेगी और मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जिससे खरीफ की फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed