{"_id":"fd8d75f9918c79ece42d0fb8f4f3723a","slug":"clinic-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं पास बन गया डॉक्टर, रिकॉर्ड खंगाला तो खुली पोल, क्लीनिक सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं पास बन गया डॉक्टर, रिकॉर्ड खंगाला तो खुली पोल, क्लीनिक सील
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमरगढ़ गामड़ी की गली नंबर चार में अवैध रूप से चल रहे एक क्लीनिक पर छापा मारकर तीन एमटीपी किट एवं दवाएं बरामद की।
क्लीनिक संचालक के रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके पास केवल 12वीं का प्रमाण पत्र मिला। टीम ने क्लीनिक को सील कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीसी केएम पांडुरंग को अमरगढ़ गामड़ी स्थित एक क्लीनिक में एमटीपी किट एवं लड़का होने की दवा देने की शिकायत मिली थी। सूचना पर डीसी ने एक टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्रवाई में पवन कुमार को बिना अनुमति क्लीनिक चलाते पकड़ा गया। वह सिवाय अपने 12वीं के प्रमाण पत्र के कोई कागजात नहीं दिखा सका। जांच में क्लीनिक में तीन एमटीपी किट एवं 29 ऐसी दवाएं मिली जो वह नहीं बेच सकता था। टीम ने क्लीनिक सील कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में एसएमओ पूंडरी विकास भटनागर, डॉ. प्रीति, एलएमओ, डीपीएम नरेंद्र कुमार, डीसीओ सुनील दहिया आदि थे।
क्लीनिक सील
विभागीय अधिकारियों के आदेशों के बाद यह रेड की गई है। यहां गर्भपात करने के लिए दवाएं एवं लड़का होने की दवा बेचे जाने की शिकायत थी। जांच में यहां तीन एमटीपी किट सहित 29 प्रकार की दवाएं बरामद हुई हैं। क्लीनिक चला रहे पवन कुमार के पास कोई डिग्री या मान्यता प्राप्ति का प्रमाण पत्र नहीं है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। क्लीनिक सील कर दिया है।
विज्ञापन
विकास भटनागर, एसएमओ, पूंडरी