फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clerks' strike continues; common people's work stuck

Kaithal News: लिपिकों की हड़ताल जारी आमजन के अटके काम

Wed, 14 Aug 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Clerks' strike continues; common people's work stuck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले मंगलवार को दूसरे दिन भी सभी विभागों के लिपिक हड़ताल पर रहे। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान मृत्युंजय मारुति शर्मा ने की। हड़ताल के दूसरे दिन भी रजििस्ट्रयों का कार्य प्रभावित रहा। आमजन के काम न होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा।

जिला प्रधान मारुति शर्मा ने कहा कि आज तक लिपिक वर्ग उपेक्षा का शिकार होता आया है व लिपिकों की लम्बे अरसे से लंबित मांग ग्रेड पे 35400 पर किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारें लिपिकों को कुछ देना ही नहीं चाहती है, जबकि लिपिक की एकमात्र ऐसा वर्ग है जो सरकारों को चलाने व उनकी योजनाओं को लागू करवाने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रधान बलजीत जून ने सभी जिला प्रधानों व प्रदेश कार्यकारिणी से विचार विमर्श उपरांत 12 से 14 अगस्त तक 3 दिवसीय हड़ताल की है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग को नहीं मानी तो वे सभी कार्यालयों के काम काज अनिश्चित काल के लिए ठप्प कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व महासचिव की कर्ण सिंह मोगा, प्रदेश प्रधान बलजीत जून, महासचिव सतीश ढाका, उपप्रधान अनिल ग्रेवाल, जिला मीडिया प्रभारी जसबीर व जस्सी डोहर, कोषाध्यक्ष राहुल, राकेश धारीवाल, ब्लॉक प्रधान सतीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed