फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clerk caught red handed taking bribe

Kaithal News: रिश्वत लेते रंगेहाथों लिपिक को दबोचा

Thu, 14 Sep 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Clerk caught red handed taking bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत लिपिक को विजिलेंस ने बुधवार को 20 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लिपिक ने अध्यापिका की इंक्रीमेंट लगाने की एवज में पति से यह रिश्वत मांगी थी। इंक्रीमेंट की फाइल में कुछ आपत्ति लगी थी। उसने सही रिपोर्ट बनाने के लिए उससे रिश्वत मांगी थी। वीरवार को आरोपी लिपिक न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि अध्यापिका रजनी मलिकपुर गांव के राजकीय स्कूल में ड्राइंग अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं। उसके पति भाणा निवासी मोहन से कार्यालय में कार्यरत बालू निवासी लिपिक रमेश कुमार ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद मोहन ने बुधवार सुबह के समय ही विजिलेंस को सूचना दे दी थी। फिर शाम करीब साढ़े पांच बजे शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर 20 हजार की रिश्वत दी। मौके पर ही कैथल की विजिलेंस की टीम ने आरोपी रमेश को रुपयों के साथ पकड़ा।
विज्ञापन


भाणा गांव निवासी मोहन ने बताया कि उसकी पत्नी वर्ष 2004 से सरकारी अध्यापक है। इस समय उसकी पत्नी मलिकपुर के राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यरत है। उसकी इंक्रीमेंट की फाइल में पिछले करीब पांच साल से आपत्ति लगी है। इस कारण उसकी पत्नी का इंक्रीमेंट नहीं लग पाया है। यह फाइल इस समय लिपिक रमेश के पास थी। रमेश से बातचीत हुई तो उसने इस फाइल आपत्ति हटाने पर पहले 20 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पहले 20 हजार रुपये दे दो। इसके बाद बाकी हिसाब-किताब बाद में कर लेंगे। इसके बाद उसने मंगलवार शाम के समय विजिलेंस को जानकारी दी थी। इसके बाद सुबह के समय विजिलेंस को जानकारी दी। लिपिक के साथ बात होने के बाद उसने कार्यालय के बाहर बुलाया। इसके बाद उसने 20 हजार रुपये दिए। मौके पर विजिलेंस ने उसे पकड़ लिया।


इस मामले में विजिलेंस के जिला प्रभारी उप निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed