फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clerk and middleman who demanded bribe of Rs 50 thousand for arms license arrested

Kaithal News: शस्त्र लाइसेंस के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला क्लर्क व बिचौलिया गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Clerk and middleman who demanded bribe of Rs 50 thousand for arms license arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को ऑल इंडिया शस्त्र लाइसेंस बनाने के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगने के आरोपी क्लर्क और बिचौलिये को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम की ओर से दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस कैथल के प्रभारी सूबे सिंह सैनी ने बताया कि उन्हें 25 सितंबर को एक शिकायत मिली थी। इसमें शिकायतकर्ता वरुण ने बताया था कि उसने दिसंबर 2022 में ऑल इंडिया शस्त्र लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन नौ महीने के बाद भी लाइसेंस नहीं बन सका। इसके बाद उसने पंचकूला स्थित गृह मंत्रालय में कार्यरत लिपिक धमेंद्र गहलोत से संपर्क किया। आरोप है कि लाइसेंस के लिए आरोपी क्लर्क ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने कैथल के ही रहने वाले बिचौलिये संदीप के माध्यम से मांगी गई रकम भिजवाने की बात कही। यह पूरी बात व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से हुई थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने योजना तैयार की। इस दौरान संपर्क करने पर आरोपी लिपिक ने कहा कि वह 50 हजार रुपये भैणी माजरा गांव में ही संदीप को उसके खेतों में देकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वरुण ने संदीप को 40 हजार रुपये खेतों में बताए गए स्थान पर जाकर दिए। तभी पहले से तैयार विजिलेंस की टीम ने छापामारी कर बिचौलिये को रंगेहाथ रिश्वत की रकम के साथ दबोच लिया। पूछताछ के आधार पर आरोपी लिपिक को पंचकूला से गिरफ्तार कर कैथल लाया गया। अब बिचौलिये संदीप और लिपिक धमेंद्र गहलोत को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed