फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clear skies but cold winds make you feel cold

Kaithal News: आसमान साफ पर ठंडी हवाओं से सर्दी का अहसास

Tue, 10 Feb 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Clear skies but cold winds make you feel cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में कुछ दिन से आसमान साफ और धूप खिली हुई है, लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ा रखी है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब है, लेकिन 1 डिग्री की गिरावट दर्शाता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हवा की दिशा में बदलाव और उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बनी हुई है। दिन भर 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने धूप के असर को लगभग बेअसर कर दिया। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी रहती है, जबकि दोपहर में सूरज की रोशनी थोड़ी राहत देती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हाल ही में हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान : सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम 11 डिग्री था, रविवार को यह 9 डिग्री तक गिर गया। तापमान में आई गिरावट से
विज्ञापन
विज्ञापन


रात और सुबह की ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने

वाले दो-तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन हवा की गति ठंड का अहसास कराती रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। 8 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली ये हवाएं शरीर को सीधे चुभ रही हैं। अगले 48 घंटों तक तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed