फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cleanliness tippers running without number plates

Kaithal News: बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे स्वच्छता के टिपर

Tue, 11 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness tippers running without number plates
नरेंद्र पंडित
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद एरिया में डोर टू डोर कचरा उठान का काम करने वाली सुगम स्वच्छता एजेंसी के टेंपो बिना नंबर प्लेट फर्राटा भर रहे हैं। अधिकतर के बीमे भी समाप्त हो चुके हैं और कुछ की मियाद भी। ये कब, कहा और किसको अपनी चपेट में ले लें, कहा नहीं जा सकता। एजेंसी की ओर से नियमों की अवहेलना पर पुलिस से लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

एजेंसी के नगर परिषद क्षेत्र में 25 टिपर दौड़ रहे हैं। सात ट्रैक्टर-ट्राली और दो ई-रिक्शा भी हैं। नगर परिषद के अधिकारियों की एजेंसी पर लगातार बनी मेहरबानी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई तो कर दें, लेकिन तभी बड़े अधिकारी का फोन आ जाता है कि कार्रवाई नहीं करनी। ऐसे में उनके लिए भी दुविधा बनी हुई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर एजेंसी के आपरेशन मैनेजर राहुल सहरावत का कहना है कि जिस वाहन पर नंबर प्लेट नहीं है, उन पर लगवा दी जाएगी। अन्य जो भी खामियां हैं, दूर करा दी जाएगी। उन्होंने इससे इन्कार किया कि गाड़ियों के बीमे खत्म हो गए हैं। दूसरी ओर इस संबंध में डीएमसी कपिल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी गिरीश चावला का कहना है कि विभाग की तरफ से नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बिना नंबर प्लेट अगर वाहन दौड़ रहे हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियमों के खिलाफ हो रहा संचालन : प्रधान

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान महेंद्र कुमार ने कहा कि सुगम स्वच्छता एजेंसी के लगभग सभी वाहन नियमों के खिलाफ दौड़ रहे हैं। नगर परिषद के छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक ये बात पता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता। उन्होंेने आरोप लगाते हुए कहा कि कई टिपर चालकों के पास तो लाइसेंस तक नहीं है। वाहनों के बीमे खत्म हैं। पुलिस, परिवहन और नगर परिषद के अधिकारी राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई को आगे नहीं आ रहे हैं।


कर्मचारी संघ के कूड़े के तौल में गड़बड़ी के भी आरोप

हाल ही में कर्मचरी संघ की ओर से एजेंसी के खिलाफ कूड़े के तौल में गड़बड़ करने के आरोप भी लगाए गए थे। इसके वीडियो भी सामने आए थे, लेकिन कार्रवाई के नाम पर चुप्पी है। हालांकि नगर परिषद डीएमसी की तरफ से एजेंसी को नोटिस और जांच के निर्देश जरूर दिए गए। अभी तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। एजेंसी को 22 साल के लिए ठेका दिया गया है। जो डोर टू डोर कचरा उठान के प्रति टन 2350 रुपये ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed