फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cleanliness system collapsed due to strike

हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system collapsed due to strike
कैथल। नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर दिखने लगे हैं। हालांकि सफाई व्यवस्था को सामान्य दिनों से मजबूत करने की जरूरत है, लेकिन इस समय स्थिति पहले से भी बदहाल है। कूड़े के ढेरों पर विचरण करते पशुओं के कारण समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सफाई कर्मचारी मांगें पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कर रहे हैं। शनिवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल प्रधान बिट्टू बोहत की अध्यक्षता में चौथे दिन भी जारी रही। कैशियर चाहत लोट व सचिव विजय गिल ने बताया कि संघ की ओर से 23 अक्तूबर को डोर टू डोर के सफाई कर्मचारी, रात्रि के सफाई कर्मचारी व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को साथ लेकर काले झंडों से शहर में मार्च करते हुए काली दिवाली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि यदि सरकार नगरपालिका कर्मचारी संघ की मांगों को पूरा नहीं करती तो यह राज्यव्यापी हड़ताल अनिश्चितकालीन भी की जा सकती है। सभी कर्मचारी इसमें शामिल रहेंगे और पेन डाउन-टूल डाउन रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्रधान लक्की पुहाल, सूरज सहोता, कपिल कल्याण, पंकज, पिंका, लक्ष्मण, महिला विंग की उप-प्रधान वर्षा, बृजेश दरोगा, बाबू दरोगा, अनिल दरोगा, दिनेश कुमार, जय प्रकाश व पाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगे रहे कूड़े-कचरे के ढेर
शहर में चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान के पास, पांच माता मंदिर के साथ निकलने वाले मार्ग पर, स्कूल नंबर चार के गेट के पास, पुराना बस स्टैंड के पास, ढांड रोड, करनाल रोड पर कई जगह, अंबाला रोड, कमेटी चौक व माता गेट के पास कूड़े कचरे के ढेर लगे रहे। पशुओं ने कचरे को सडक़ों पर बिखेर दिया। यहां से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नगर परिषद ईओ कुलदीप मलिक ने लोगों से अपील की कि वे कचरे को सड़कों पर न फेंके। इसे घरों के डस्टबिन में एकत्रित कर लें। जैसे ही हड़ताल समाप्त होगी, उसे एकत्रित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed