फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cleanliness drive carried out in the wards

Kaithal News: वार्डों में चलाया गया सफाई अभियान

Wed, 11 Mar 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive carried out in the wards
कैथल। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छ भारत मिशन की आईईसी एक्सपर्ट भारती मलिक के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने विभिन्न वार्डों, मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई की। अभियान के दौरान सड़कों के किनारे जमा कचरा हटाया गया और नालियों की सफाई की गई। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कीटनाशकों का छिड़काव भी कराया गया, ताकि संक्रामक बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके। नगर परिषद के अधिकारियों ने दुकानदारों और राहगीरों को कचरा कूड़ेदान में डालने के लिए जागरूक किया। भारती मलिक ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ शहर-स्वस्थ शहर के लक्ष्य को लेकर अब हर वार्ड में साप्ताहिक निगरानी की जाएगी और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed