फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cleanliness campaign leader Rahul Kundu honored

Kaithal News: स्वच्छता अभियान के नायक राहुल कुंडू को किया सम्मानित

Mon, 26 Jan 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 26 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign leader Rahul Kundu honored
राहुल को सम्मानित करता विद्यालय प्रबंधन का स्टॉफराहुल को सम्मानित करता विद्यालय प्रबंधन का स्टॉ
कसान। कलायत उपमंडल के गांव कैलरम स्थित जीपीएस विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के ही पूर्व छात्र राहुल कुंडू को सफाई का सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विज्ञापन

राहुल कुंडू ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सफाई केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की आदत डालने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। राहुल कुंडू ने बताया कि गांव में स्वच्छता अभियान चलाने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है, ताकि बीमारियों से बचाव हो और एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे छोटी उम्र से ही साफ-सफाई को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो भविष्य में एक स्वच्छ और सुंदर गांव की कल्पना साकार की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article