फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cleanliness awareness activities organized in municipalities

Kaithal News: नगरपालिकाओं में हुआ स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness awareness activities organized in municipalities
नगरपालिका राजौंद द्वारा निकाली जागरूकता रैली। विज्ञ​प्ति
राजौंद। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में स्वच्छता एवं जनजागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरे का उचित निपटान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगरपालिका राजौंद द्वारा कैथल-असंध रोड पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सुशील पांचाल उपस्थित रहे। इस दौरान नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए अपने घर, गली और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार नगरपालिका पूंडरी द्वारा वार्ड नंबर-2 में गौशाला के पास स्थित गार्बेज पॉइंट की सफाई की गई। मुख्य अतिथि राजेश कुकरेजा सहित आमजन ने बढ़चढ़कर भाग लिया। नगरपालिका कलायत द्वारा भी स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली पुराने नगरपालिका कार्यालय से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए महिला महाविद्यालय, वार्ड नंबर-8 तक पहुंची। मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed