{"_id":"68508d50ef928657270a705d","slug":"cleaning-employees-of-municipality-sewan-were-honored-kaithal-news-c-245-1-kht1003-133485-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगरपालिका सीवन के सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगरपालिका सीवन के सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
Tue, 17 Jun 2025 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
सीवन। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को नगरपालिका कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने सफाई कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया और उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
सचिव दीपक कुमार ने बताया कि इस वर्ष एक से 21 जून तक पूरे जिले में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और शहरों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखना है। इस अभियान के तहत सफाई, कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई के अलावा जागरूकता रैलियां और स्कलों में पोस्टर प्रतियोगिताएं आदि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। संदीप सैनी ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सफाई कर्मचारी दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस मौके पर पवन कुमार लिपिक, राकेश लिपिक, सुमित कुमार लिपिक, राजेंद्र सफाई दरोगा सहित सफाई कर्मचारी संतोष, कमलेश, रानी, सोमदत्त, सतीश, श्यामलाल, सुरेश व अन्य शामिल थे। संवाद