फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cleaning, drainage problem will be solved

Kaithal News: सफाई, पानी निकासी की समस्या का होगा समाधान

Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cleaning, drainage problem will be solved
कैथल। दिव्य नगर योजना के तहत अब जल्द ही शहर का सौंदर्यीकरण होगा। इसके तहत अब शहर के बीच में स्थित मुख्य मार्गों को चुना जाएगा। इसके लिए जल्द ही योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके तहत इन मार्गों पर लाइटों, सफाई और पानी निकासी की समस्या का समाधान होगा। योजना के तहत शहर में करीब चार करोड़ रुपये की लाइटें भी लगाई जाएंगी। पानी निकासी के लिए भी मुख्य मार्गों के दोनों तरफ रास्ते पक्के होंगे। इस योजना के तहत जल्द ही नए सिरे से सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले इससे पहले शहर में तिरंगा लाइटें लगा शहर की शोभा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

इससे पहले पिहोवा चौक पर लगाए जा चुके हैं पॉम ट्री

शहर के सौंदर्यीकरण के तहत इससे पहले पिहोवा चौक पर डिवाइडर के बीचों-बीच आठ पाम ट्री लगाए गए थे। इन्हें ट्रायल के तौर पर लगाया था। अब शहर के अंबाला, ढांड व करनाल रोड पर बने डिवाइडरों के बीच में सौंदर्यीकरण को लेकर 600 पॉम ट्री लगाने की योजना है। इस पर कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाएं देना ही उद्देश्य

नगर परिषद की तरफ से दिव्य नगर योजना के तहत लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना ही उद्देश्य है। इससे पहले इस योजना के तहत अवैध कॉलोनियों को भी वैध किया गया है। इसके तहत 20 कॉलोनियों को सरकार ने वैध किया है। अब जल्द ही 13 और अवैध कॉलोनियों को भी वैध किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। उम्मीद है कि यह कॉलोनियां भी जल्द वैध हो जाएंगी।

शहर में दिव्य नगर योजना के तहत सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए सरकार के आदेशों पर मुख्य मार्गों का चयन किया जाना है। पहले इस योजना के तहत मुख्य मार्ग की जानकारी भेजी गई थी, लेकिन अब सरकार ने इसको लेकर दोबारा से प्रस्ताव मांगा है। इस प्रस्ताव के तहत ही अब और मुख्य मार्गों का विवरण सरकार के पास भेजा जाएगा। इस योजना के तहत कार्य होने के बाद सौंदर्यीकरण तो होगा ही, बल्कि लोगों की कुछ समस्याओं का निदान भी होगा। -रवि ऑबराय, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed