फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Class IV student Sunny stood first in carrom competition

कैथल: कैरम प्रतियोगिता में कक्षा चौथी का छात्र सन्नी रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Class IV student Sunny stood first in carrom competition
एसएस बाल सदन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसएस सोसाइटी के चेयरमैन रवि भूषण गर्ग और समाज सेवी प्रवेश बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के सन्नी प्रथम, आठवीं कक्षा की राजश्री द्वितीय, आठवीं कक्षा की प्राची ने तीसरा और कक्षा पांचवीं के रोहित ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से आठवीं तक के कुल 64 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पहले राउंड में 16 छात्र प्रथम रहे। जिन्हें चार टीमों में बांट दिया गया। दूसरे राउंड में प्रथम आने वाले चार खिलाड़ियों ने भाग लिया। रवि भूषण गर्ग ने कहा आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल की लत से बचाने के लिए विद्यालय की ओर से ये प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा छात्र के मानसिक विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं अति आवश्यक है। राजरानी गर्ग ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर रवि भूषण गर्ग, राजरानी गर्ग, हिमांशु गर्ग, कुसुम लता, तृप्ता शर्मा, सपना सिंगला, मोनिका मलिक, दिनेश शर्मा, प्रविंद्र, निकिता चहल, आशा सैनी, मोनिका डोलिया, अंजू सैनी, भावना, मोनिका साहरन व सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed