{"_id":"69a9e10c267046bd3507d0cf","slug":"class-12-student-attacked-with-brick-and-iron-rod-fir-lodged-against-two-kaithal-news-c-18-1-knl1004-859015-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 12वीं के छात्र पर ईंट और कड़े से हमला, दो के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 12वीं के छात्र पर ईंट और कड़े से हमला, दो के खिलाफ प्राथमिकी
Fri, 06 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बाजार से स्कूटी पर घर लौट रहे 12वीं कक्षा के छात्र पर ईंट और कड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रताप गेट निवासी भुवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है। तीन मार्च को वह स्कूटी से कैथल बाजार गया था। रास्ते में मोहल्ले के दो युवकों ने उसकी स्कूटी रोककर उससे बहस शुरू कर दी। इसके बाद वह वहां से चला गया। भुवन ने बताया कि जब वह वापस घर लौट रहा था तो पुंज मोहल्ले में दोनों युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसे गर्दन से पकड़ लिया और थप्पड़ मारने लगे। एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर दो-तीन वार किए, जबकि दूसरे ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे वह गली में गिर गया।
इस बीच शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद