फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

जिले को कोरोना फ्री बनाए रखने में करें सहयोग : आईजी हरदीप दून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic
आईजी हरदीप दून ने कहा कि प्रशासन, सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं, प्रबुद्ध व्यक्तियों ने वैश्विक महामारी कोरोना को हराने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। कैथल जिला कोरोना फ्री है, इसे यूं ही बरकरार रखते हुए सभी अपना सकारात्मक सहयोग देते रहें। हरदीप दून ने कहा कि प्रशासन के अधिकारियों ने भी निरंतर इस महामारी को हराने में अपनी ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अब तक 15 हजार 275 परिवारों को राशन व 4 लाख 27 हजार 104 खाने के पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी है। अब तक 11 हजार 166 शिकायतें आई, उन सभी का समाधान त्वरित किया गया। आईजी हरदीप दून ने कहा कि कोरोना महामारी को हराने में अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे कोरोना वॉरियर्स का हमें सम्मान करना चाहिए। चाहे वो स्वास्थ्य कर्मी हो या पुलिस कर्मी। ये सभी व्यक्ति हमारे लिए ही युद्ध के समान अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य कर रहे हैं। पिछले दिनों पंजाब के पटियाला में एसआई हरजीत सिंह पर हमला हुआ, जो कि निंदनीय है। कोरोना वॉरियर्स हरजीत सिंह को सम्मान देते हुए पुलिस विभाग द्वारा उसे अपना आईकन माना है और वे उसका समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed