फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

रसोई में रखा सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
civic
जनकपुरी कॉलोनी गली नंबर दो स्थित एक मकान में रसोई में रखा गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई, जिसमें हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सिलिंडर फटने से हुए धमाके और आग से बचने के लिए मकान में रह रहे लोगों ने घर से निकलकर जान बचाई। जिस समय सिलिंडर फटा उस समय महिला रजिया रसोई में खाना बना रही थी। गनीमत रही कि इस धमाके में परिवार के किसी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन महिला इस हादसे के कारण सहम गई। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। आगजनी की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लीकेज बताई हादसे की वजह
परिवार के मुखिया नदीम ने बताया कि वह बैग सिलाई का काम करता है। बुधवार को सुबह वह काम पर जाने से पहले नहा रहा था और उसकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी। सिलिंडर लीक होने से उसमें अचानक आग लग गई। उसके बाद पत्नी रसोई से बाहर आ गई और शोर मचाया। बाद में जोर से धमाका हुआ और रसोई में रखा सारा सामान जल गया। खाने के सामान के अलावा फ्रीज व अन्य प्रकार की चीजें जल गई। उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि रसोई की खिड़कियां तक उखड़ गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा सिलिंडर में लीकेज की वजह से हुआ है।
विज्ञापन

उनके कार्यालय में आठ बजकर 55 मिनट पर फोन आया था। फायर कर्मचारियों की टीम गाड़ी लेकर तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। टीम के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, फायर ब्रिगेड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed