फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

हेफेड से आऊटसोर्सिंग के तहत लगे कर्मचारियों ने हटाए जाने पर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
civic
चीका में हैफेड से हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने रोष जताया है। कर्मी कुलदीप, सुशील, राजू, गुरप्रीत, मनोज, सुरजीत ने पार्क में इक्ट्ठा होकर हटाए जाने पर रोष प्रकट किया। मनोज व अन्य ने कहा कि इंस्पेक्टर द्वारा उनके साथ ज्यादती की गई है। वे एजेंसी के माध्यम से काम पर लगे हुए हैं लेकिन न तो कभी ठेकेदार यहां आकर देखता हैं ओर न ही कोई सुपरवाइजर पहुंचता हैं, जबकि सारे काम की देखरेख इंस्पेक्टर विक्रम के अंतर्गत आती है। इंस्पेक्टर द्वारा संबंधित को अंदर के हर कार्य के लिए मजबूर किया जाता है ओर जब किसी भी काम से इंकार किया जाता है तो हर बार यही धमकाया गया कि उन्हें नौकरी से निकाल देंगे। अधिकारियों ने एजेंसी के माध्यम से नए लोगों को वहां पर रख लिया व आउटसोर्सिंग के तहत कार्य कर रहे 7-8 लोगों को बेरोजगार कर दिया। वहीं, इंस्पसेक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, सभी बेबुनियाद हैं। एजेंसी द्वारा ही कर्मचारियों को हटाया व लगाया जाता है। वे सिर्फ स्टाफ की कार्यशैली को ही सुनिश्चित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed