फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City very hot on Nautapa, mercury @44.3

Kaithal News: नौतपा पर खूब तपा शहर, पारा <bha>@</bha>44.3

Sun, 26 May 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
City very hot on Nautapa, mercury @44.3
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शनिवार से शुरू हुए नौतपा के पहले दिन शहर खूब तपा। सुबह ही सूर्य ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिन में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं दिनभर तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं चलती रहीं। ज्यादातर लोग तो गर्मी से बचने के लिए घरों में ही एसी व कूलर के सामने दुबके रहे। दूसरी ओर मतदान के लिए लोग कान, बदन, हाथ, मुंह ढककर ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे। दोपहर एक बजे से शाम साढ़े छह बजे तक हाल बेहाल रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारे में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे गर्मी अधिक महसूस होगी। जून के शुरुआती तीन चार दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पर पहुंचने की संभावना है। इन दिनों खुद को बचाकर रखना बेहद जरूरी है। गर्मी से बचाव के लिए गन्ने का जूस का सेवन किया।

विदित रहे कि शनिवार को मतदान के चलते छुट्टी का दिन था। दोपहर के समय में सड़कें सुनसान दिखाई दी। बहुत ही जरूरी काम से जाने वाले इक्का दुक्का लोग ही सड़क पर नजर आए। वहीं शाम छह बजे लोग घरों से पार्कों की सैर करने के लिए निकले। जहां पर शाम के समय पार्कों में प्राकृतिक व ठंडी हवा का आनंद लिया। साथ ही बच्चों को झूलों पर झूलाया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने शहर वासियों से गर्मी से बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि धूप से बचकर रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। फुल बाजू के कपड़े पहनें। चेहरे को ढक कर रखें। आंखों पर काले चश्मे का इस्तेमाल करें। सीधे बाहर से आकर पानी न पिएं। दूषित बर्फ के पानी से बचें। इससे बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं। गर्मी के मौसम में ककड़ी, तरबूज, खीरा, खरबूजा, लीची का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतपा की शुरुआत हो गई है। आगामी नौ दिन खूब तपेंगे। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। गर्मी के बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं। तेज धूप में बाहर न निकलें।

-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed