फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City residents forced to drink contaminated water; 1,305 complaints regarding sewerage and water supply were received online alone in just three and a half months.

Kaithal News: गंदा पानी पीने को मजबूर शहरवासी, साढ़े तीन महीने में अकेले ऑनलाइन ही सीवरेज और पानी की 1305 शिकायतें आईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
City residents forced to drink contaminated water; 1,305 complaints regarding sewerage and water supply were received online alone in just three and a half months.
नेहरू गार्डन कॉलोनी में सप्लाई हो रहा गंदा पानी।
कैथल। जन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर के लोग गंदा पानी पीने के मजबूर हैं। जन स्वास्थ्य विभाग का 1800-180-5678 ये टोल फ्री नंबर है और इस पर पिछले साढ़े तीन महीने में कैथल शहर की 1305 शिकायतें दर्ज हुई हैं। विभाग ने इनमें से 1214 शिकायतें कागजों में निपटा भी दी लेकिन निपटाई गई शिकायतों में से 368 शिकायतकर्ता संतुष्ट ही नहीं हैं। वहीं 91 शिकायतें अब भी लंबित हैं।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि शहर के हर वार्ड में किसी न किसी गली में हर रोज घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग उन समस्याओं के स्थायी समाधान तो दूर लोगों की शिकायतों को गंभीरता से ही नहीं लेता। सजूमा गांव में भी ग्रामीणों के अनुसार गंदा पानी पीने से एक बच्ची की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़े हैं जिनमें से ज्यादातर बच्चे हैं।
विज्ञापन

नेहरू गार्डन में एक सप्ताह से आ रहा गंदा पानी
नेहरू गार्डन कॉलोनी में दो गलियों में पिछले करीब एक सप्ताह से गंदा पानी आ रहा है। कॉलोनी निवासी समाजसेवी राजू डोहर, अमित नागपाल, मा. हरपाल व संदीप का कहना है कि ऐसा अक्सर हो जाता है कि एक-दो दिन गंदा पानी आता है और फिर ये अपने आप साफ हो जाता है और अब भी घरों में गंदा पानी आ रहा है। राजू डोहर के घर में शादी होने के कारण उन्होंने 150 पानी के कैंपर मंगवाने पड़े क्योंकि घर में आ रहा पानी पीने लायक नहीं था। उनका कहना है कि जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने ग्रुपों में इस समस्या को साझा किया जिसके बाद जेई का फोन तो आया लेकिन कोई ठीक करने नहीं आया। उनको विभाग के ऑनलाइन नंबर के बारे में जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो शिकायतें ऑनलाइन आती हैं, उनका समय पर समाधान किया जाता है लेकिन कुछ शिकायतें ऐसी होती हैं जो फिजिबल नहीं होती हैं लेकिन वे बंद नहीं हो पाती और न ही शिकायतकर्ता संतुष्ट हो पाता है जबकि उनके एस्टीमेट बनाने और धरातल पर काम पूरा करने में समय लगता है। ऑनलाइन के अलावा फोन व लिखित माध्यम से भी शिकायतें आ रही हैं और विभाग का प्रयास है कि उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए।
- जगदीप दलाल, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, कैथल।

नेहरू गार्डन कॉलोनी में सप्लाई हो रहा गंदा पानी।

नेहरू गार्डन कॉलोनी में सप्लाई हो रहा गंदा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed