फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   city police station ktl

थाना हमारा पर एरिया नहीं

Wed, 25 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Wed, 25 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को सेक्टर-21 में थाना सिविल लाइन का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ हुआ लेकिन इस एरिया में थाना सिविल लाइन पुलिस किसी भी मामले की जांच नहीं कर पाएगी। जिस सेक्टर-21 में थाना सिविल लाइन खुला है वह एरिया थाना सिटी के अंतर्गत आता है। ऐसे में यदि आसपास में कोई वारदात होती है तो कार्रवाई के लिए सिटी थाने से पुलिस को बुलाना पड़ेगा।
विज्ञापन


हुडा सेक्टर-19 में पुलिस चौकी में चल रहा थाना सिविल लाइन सेक्टर-21 में बनाए गए थाना भवन में मंगलवार को शिफ्ट कर दिया गया। थाना सिविल लाइन का एरिया अंबाला रोड से शुरू होकर जींद रोड तक शहर के पूर्व की ओर का इलाका है। जिसमें हुडा सेक्टर 18, 19 व 20, अमरगढ़ गामड़ी, एसबीआई रोड, करनाल, कुरुक्षेत्र व जींद रोड बाईपास के ऊपर का इलाका आता है। जहां तक थाना सदर की सीमा लगती है। वह एरिया इस थाने के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन


जबकि पश्चिम का पूरा एरिया अंबाला रोड और जींद रोड से पश्चिम की ओर पुराने शहर का इलाका थाना सिटी में आता है। सेक्टर-21 अंबाला रोड पर पश्चिम की ओर स्थित है। जिस कारण सेक्टर-21 का पूरा एरिया थाना सिटी में आता है। अब थाना सिविल लाइन भी थाना सिटी के एरिया में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं कर पाएंगे कार्रवाई
थाना सिविल लाइन के आसपास, पुलिस थाने में या फिर सेक्टर 21 में कोई भी वारदात, घटना होती है तो थाना सिविल लाइन कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं कर पाएंगे। उन्हें सिटी पुलिस का मोहताज रहना पड़ेगा।

पहले भी हुआ है विवाद
पूर्व में भी लूट की एक बड़ी वारदात के मामले में थाना शहर और थाना सिविल लाइन में एरिया को लेकर विवाद हो गया था। काफी बड़े स्तर के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ सका था।

इन कॉलोनियों के लिए होगी परेशानी
सेक्टर-19, अमरगढ़ गामड़ी, बलराज नगर, सामान्य अस्पताल, सेक्टर-18, प्यौदा रोड, शेरगढ़ रोड, करनाल रोड बाईपास पर अंबेडकर नगर, हरसौला बस्ती समेत दर्जनों बस्तियों के लोगों को शिकायत देने के लिए करीब 7-8 किलोमीटर का सफर तय करना होगा।

सिविल लाइन थाना सेक्टर-21 में है। सिटी थाने के क्षेत्र में जो भी घटनाएं होंगी उस पर कार्य करना सिटी पुलिस की जिम्मेदारी है।
मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर, शहर थाना

आला अधिकारियों के साथ बात चल रही है कि सेक्टर-21 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लेने का प्रयास करेंगे। प्रयास रहेगा कि दूर कॉलोनियों के लोगों को किसी प्रकार परेशानी न हो।

अशोक कुमार, प्रभारी, थाना सिविल लाइन

थानों के क्षेत्र की नोटिफिकेशन सरकार की होती है। सिविल लाइन थाना उन्हीं के क्षेत्र में बनवाया जाएगा। यह समस्या कुछ समय के लिए है। ना थाना बनते ही समस्या हल हो जाएगी। हुडा सेक्टर-19 में थाने के लिए जगह कम थी। फिर भी अगर कोई समस्या आती है तो कोई न कोई हल निकाला दिया जाएगा।
कृष्ण मुरारी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed