फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   city council,tender

करीब साल भर बाद लगे नगर परिषद में टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
city council,tender
करीब साल भर बाद नगर परिषद में सोमवार को विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए गए। जिससे न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर में करीब 8 करोड़ रुपये से 82 विकास कार्य होंगे। जिसमें सड़कों, नालियों व गलियों का निर्माण होगा। इसमें लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क व नालियां बनेंगी। इन टेंडरों के लिए पिछले साल भर से पार्षद व वार्डों के लोग इंतजार कर रहे थे। करीब साल भर से नगर परिषद में टेंडर नहीं लग पा रहे थे। विधानसभा चुनाव से पूर्व एमई के न होने की समस्या थी। इसके बाद डोंगल की समस्या पैदा हो गई। फिर एमई के डोंगल की अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद भी टेंडर नहीं लगाए जा पा रहे थे।
विज्ञापन

रिवाईज टेंडरों का चल रहा था खेल: टेंडर ना लग पाने के कारण नगर परिषद में रिवाईज का खेल चल रहा था। नगर परिषद की पिछली दो बैठकों यह मुद्दा जोरशोर से उठा था। इसके बाद रिवाईज टेंडरों के बिल पास किए जाने पर रोक लगी। हालांकि जगरुप ढुल व अन्य लोगों ने रिवाईज टेंडरों के खेल पर रोक की मांग व जांच के लिए शिकायत भी दी हुई है। जिस पर अभी तक कोई जांच नहीं हुई।
विज्ञापन

पार्षद भटक रहे थे टेंडर लगाने के लिए: शहर में न केवल गलियों व नालियों बल्कि अन्य विकास कार्यों के टेंडर न लग पाने के कारण पार्षद भी नगर परिषद के चक्कर काट-काट कर थक चुके थे। पार्षद वीरेंद्र बिल्लू ने कहा कि अब टेंडर लगने से लोगों को तो राहत मिलेगी ही, साथ में पार्षदों को भी बड़ी राहत मिलने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 किलोमीटर लंबी सड़कों व गलियों का होगा निर्माण: नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार टेंडरों में गलियों, सड़कों व नालियों के निर्माण के लिए ठेकेदारों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जिसमें लगभग कार्य हैं। इन पर 8 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। एक साथ इतनी बड़ी राशि के टेंडर लगने व इन कामों के पूरा होने पर शहर में साफ-सफाई भी बढ़ेगी।
नगर परिषद एमई राजकुमार ने कहा कि 82 टेंडर लगाए गए हैं। जिन पर करीब 8 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसके लिए 23 मार्च तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 24 को टेंडर खुलेेंगे।
चेयरपर्सन सीमा कश्यप के प्रतिनिधि सुरेश कश्यप ने कहा कि तीन चरणों में नगर परिषद में करीब 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाए जाने हैं। पहले चरण में 8 करोड़ के टेंडर लगाए गए हैं। सभी पार्षद लंबे समय से टेंडर लगाए जाने की मांग की जा रही थी। इन टेंडरों में इन सभी कार्यों को शामिल किया गया है। जिससे लोगों को भी राहत मिलेगी।

कार्यालय में स्टॉफ के लिए भी लगाया गया टेंडर: नगर परिषद में सोमवार को ही कार्यालय में स्टॉफ के लिए टेंडर लगाया गया है। जिसमें चतुर्थ श्रेणी सहित अन्य स्टॉफ जो कांट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त होता है, उसक लिए मैनपॉवर को टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed