फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   city council

पांच करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य एक साल से अटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
city council
। जिला परिषद की पिछले साल 11 जून को हुई बैठक को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन इस बैठक मेेें पारित किए गए प्रस्ताव अनुसार 5 करोड़ रुपये की राशि आज तक खर्च नहीं हो पाई है और जिले भर के गांवों में होने वाले विकास कार्यों के लिए फाइल जिला परिषद सीईओ की टेबल से आगे नहीं सरकी है। चेयरपर्सन व सदस्यों का कहना है कि वे कई बार सदस्यों को लिखित में दे चुके हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि गुटबाजी के कारण यह राशि खर्च नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

प्रशासनिक लेटलतीफी के उदाहरण इस मामले में एक साल से भी ज्यादा समय तक काम तक शुरू ना हो पाना जिला परिषद के सदस्यों व चेयरपर्सन व वाइस चैयरमैन के लिए अब और ज्यादा बेचैनी बढ़ गई है। क्योंकि प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनाव की रणभेरी बज रही है।
विज्ञापन

जिला परिषद से मिली जानकारी के अनुसार 11 जून 2019 को जिला परिषद की बैठक में करीब 5 करोड़ रुपये के विकास कार्याें के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें विकास कार्याें का फैसला चैयरपर्सन सुखविंद्र थौर पर छोड़ दिया गया था। चैयरपर्सन ने जिला पार्षदों से मिली सूची के अनुसार विकास कार्यों की सूची सीईओ जिला परिषद को दे दी थी। इसके बाद से आज तक यह सूची इस टेबल से आगे नहीं बढ़ पा रही है। करीब 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च ना हो पाने के कारण जिला परिषद के कई सदस्य लंबित कार्यों के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद की चैयरपर्सन सुखविंद्र कौर व वाइस चैयरमेन मनीष कठवाड़ ने कहा कि उन्होंने विकास कार्यों की सूची बनाकर सीईओ को सौंप दी थी। साथ ही इसके लिए रिमाइंडर भी दिए हैं। विकास कार्य सरकार की नीति अनुसार शीघ्र पूरे होने चाहिए।

इस संबंध में सीईओ जिला परिषद मीनाक्षी दहिया का कहना है कि यहां दो गुटों के कारण विकास कार्यों पर सहमति नहीं बन पा रही है। जिस कारण विभाग मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा गया है। जैसे ही निर्देश आएंगे, विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed