फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City Council employees summoned from Ambala Vigilance

नगर परिषद कर्मचारियों को अंबाला विजिलेंस से तलब किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
City Council employees summoned from Ambala Vigilance
City Council employees summoned from Ambala Vigilance - फोटो : Kaithal
कैथल। नगर परिषद के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को आज अंबाला विजिलेंस ने तलब किया है। उन्हें रिकॉर्ड सहित अंबाला विजिलेंस कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। एक व्यक्ति ने फर्जी नक्शे व एनओसी जारी करने की शिकायत दी थी। जिसमें कई माह से विजिलेंस टीम द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि कैथल नगर परिषद में कुछ कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा मिलीभगत करते हुए फर्जी एनओसी जारी की जा रही है। जिनके आधार पर लोगों की रजिस्ट्री हो जाती है। इसके अलावा फर्जी नक्शे पास किए जा रहे हैं। विजिलेंस ने इस शिकायत के बाद जांच शुरू की थी। जिसमें कई बार पहले भी कर्मचारियों की पेशी लग चुकी है।
विज्ञापन

अब वीरवार को फिर से नगर परिषद में विजिलेंस अंबाला की ओर से पत्राचार किया गया कि कर्मचारी रिकॉर्ड लेकर अंबाला विजिलेंस में हाजिर हों। सूत्रों ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच व भवन ब्रांच के कर्मचारियों को रिकॉर्ड सहित बुलाया गया है। विजिलेंस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इससे स्पष्ट है कि दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed