{"_id":"6a10b238597ffc9f43010ea7","slug":"citizens-kaithal-news-c-18-1-knl1004-912440-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एलिवेटेड ट्रैक के लिए शहरवासियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एलिवेटेड ट्रैक के लिए शहरवासियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Sat, 23 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 23 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एलिवेटेड ट्रैक निर्माण और रेलवे ओवरब्रिज योजना को रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर सुधार समिति ने शहरवासियों और किसान संगठनों के सहयोग से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन हनुमान वाटिका से शुरू होकर लघु सचिवालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त अपराजिता को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शहरवासी, व्यापारी और किसान शामिल हुए। इसका असर शहरभर में देखने को मिला। करनाल रोड स्थित अधिकांश दुकानदारों ने समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि शहर के विकास और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे ओवरब्रिज के बजाय एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कराया जाना चाहिए।
नगर सुधार समिति के सदस्य मास्टर रघुबीर ने कहा कि करनाल रोड रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनने से शहर की सुंदरता प्रभावित होगी। इसके साथ ही आसपास के दुकानदारों के रोजगार पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण किया जाता है तो इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहर की सुंदरता में भी बढ़ोतरी होगी। क्रांतिकारी युवा संगठन के प्रतिनिधि गुरदीप ढांडा ने बताया कि समिति की ओर से जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंप दिया गया है।