{"_id":"689655d33031cbacb604f318","slug":"cia-dhand-police-station-is-busy-in-investigation-and-will-get-help-kaithal-news-c-18-1-knl1004-711187-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जांच में जुटी सीआईए ढांड थाना पुलिस को मिलेगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जांच में जुटी सीआईए ढांड थाना पुलिस को मिलेगा सहयोग
Sat, 09 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ढांड क्षेत्र में निर्माणाधीन राइस मिल में चौकीदार राम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब इस केस की तह तक पहुंचने के लिए सीआईए (क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) टीम को भी जांच सौंपी गई है। सीआईए अब ढांड थाना पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी।
मृतक के परिजनों ने पहले ही स्पष्ट किया था कि राम सिंह की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उसकी हत्या कर दी गई, जिससे मामला रहस्यमयी बना हुआ है। पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है।
डीएसपी ने दी जानकारी
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि चूहड़माजरा-सोलूमाजरा मार्ग पर स्थित एक निर्माणाधीन राइस मिल में राम सिंह का शव बरामद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। अब इस मामले में सीआईए की टीम को भी लगाया गया है, जो ढांड थाना पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। संवाद