फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chungi-Jind Road Bypass Road to be commissioned at Rs 53.74 lakh

Kaithal News: अंधेरे से मिलेगी राहत, 53.74 लाख रुपये से जगमगाएगा चुंगी-जींद रोड बाईपास मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chungi-Jind Road Bypass Road to be commissioned at Rs 53.74 lakh
कैथल। शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर रोशनी और आकर्षक स्वरूप देने के लिए नगर परिषद कैथल चुंगी से जींद रोड बाईपास तक डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट पोल लगाएगी। इस कार्य पर करीब 53.74 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद की ओर से परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगने के बाद इस मुख्य मार्ग पर रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को अंधेरे से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

चुंगी से जींद रोड बाईपास तक का यह मार्ग शहर में आने वाले प्रमुख रास्तों में शामिल है। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन चालक और राहगीर गुजरते हैं। शाम ढलने के बाद सड़क के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण अंधेरा छा जाता था। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर रात के समय सड़क पर दूर तक स्पष्ट दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। अब सड़क किनारे आधुनिक और सजावटी डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे। इससे जहां मार्ग पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था होगी। वहीं शहर में प्रवेश करने वाली इस मुख्य सड़क का स्वरूप भी आकर्षक बनेगा। नगर परिषद की यह योजना शहर के सुंदरीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन



स्थानीय लोग राजबीर, मनजीत और राजेश का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण राहगीरों को भी परेशानी होती थी। सड़क पर कई बार बेसहारा पशु घूमते रहते हैं, जो अंधेरे के कारण वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते थे। इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता था। अचानक सामने आने वाले पशुओं से बचने के लिए कई बार वाहन चालकों को वाहन नियंत्रित करने में कठिनाई होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट पोल लगने के बाद रात के समय सड़क पर दृश्यता बेहतर होने की उम्मीद है। इससे वाहन चालकों को सड़क, राहगीरों और बेसहारा पशुओं को दूर से देखने में सुविधा मिल सकेगी। साथ ही शाम और रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अधिक सुरक्षित महसूस होने की उम्मीद है।



53.74 लाख रुपये की लागत से चुंगी से जींद रोड बाईपास तक सड़क पर डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी। इससे लोगों को अंधेरे से राहत मिलेगी और मुख्य मार्ग पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था होगी।

ज्ञान प्रकाश वधवा, नगर परिषद अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed