फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chopped hand of minor laborer working in rice mill

मशीन में आकर नाबालिग मजदूर का कटा हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Chopped hand of minor laborer working in rice mill
कैथल। बात्ता गांव स्थित एक राइस मिल में काम करते समय बुधवार को एक नाबालिग श्रमिक का हाथ मशीन में आने से कट गया। मजदूर के परिजनों ने मिल मालिक और ठेकेदार पर सुरक्षा उपकरण न देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने श्रमिक की शिकायत पर कलायत थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लुधियाना निवासी 17 वर्षीय अंकुश कुमार ने बताया कि ठेकेदार जीवच्छ उसे मिल में बोरी सिलाई के काम के लिए बिहार के समस्तीपुर से लेकर आया था। ठेकेदार जीवच्छ और साजन ने उसे मशीन पर काम पर लगा दिया। कन्वेयर मशीन खतरनाक है। उसने मशीन पर काम करने के लिए सुरक्षा उपकरण मांगे लेकिन मिल मालिक त्रिलोकी चंद सिंगला ने नहीं दिए। त्रिलोकी चंद और संजीव राणा ने उसे जबरदस्ती काम पर भेज दिया। 12 हजार रुपये प्रति माह की तनख्वाह पर उसे रखा गया था। बुधवार को उसका दायां हाथ मशीन में आकर कट गया। उस दौरान संजीव राणा और त्रिलोकी चंद सिंगला मिल में ही थे। संजीव राणा उसे शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया। निजी अस्पताल वालों ने इलाज नहीं किया तो उसे दूसरे निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी मरहम पट्टी हुई। आरोप है कि संजीव राणा, त्रिलोकी चंद और जीवच्छ तीनों ने मिलकर खर्च बचाने के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। संजीव राणा ने उसे नौकरी देने की भी बात कही। बाद में उसके पापा ने संजीव राणा और त्रिलोकी चंद सिंगला से इलाज के लिए रुपये मांगे तो आरोपियों ने पैसे न देकर धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed