{"_id":"65ff5ca416398215870d6334","slug":"childrens-future-bleak-due-to-paper-leak-kaithal-news-c-18-1-knl1004-354356-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेपर लीक में बच्चों का भविष्य अंधकारमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेपर लीक में बच्चों का भविष्य अंधकारमय
Sun, 24 Mar 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा की सरकार ने पिछले 10 सालों में बच्चों व युवाओं के भविष्य को बेचने का काम किया है। लगातार हो रहे पेपर लीक इस बात का गवाह है कि सरकार को युवाओं के भविष्य व अधिकारों से कोई सरोकार नहीं है। ये आरोप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा में नौकरी के पेपर लीक होते थे, अब 10वीं व 12वीं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। छह मार्च को सोनीपत में 12वीं का हिंदी तथा डीएलडी का पेपर लीक हुआ। यही पेपर लीक सांपला, रोहतक में भी लीक हुआ। संवाद