फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children were given information about values, culture and good and bad habits.

Kaithal News: बच्चों को संस्कार, संस्कृति व अच्छी बुरी आदतों के बारे में जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Children were given information about values, culture and good and bad habits.
भाविप चीका द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर में भाग लेते हुए बच्चे। - फोटो : 1
गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से लगाया गया तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में बच्चों ने ज्ञानवर्धक बातें सीखी और खूब मस्ती भी की। महिला सहभागिता डॉ. सरिता भाठला ने बच्चों को संस्कार, संस्कृति, देश प्रेम व अच्छी बुरी आदतों के बारे में जानकारी दी। शाखा संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता ने बच्चों को पंच परिवर्तन के बारे में परिचित करवाते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्यों के विषय में प्रेरणादायक जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर का अंतिम दिन राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत रहा। सबसे पहले बच्चों ने वंदे मातरम् व नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं गीत पर प्रस्तुति दी।
शाखा के संस्कार संयोजक अमित महाजन ने बच्चों से ध्वनि व गायत्री मंत्र का जाप करवाया और आत्मरक्षा के लिए पांच प्रकार के प्रहार व एक सुरक्षा बंध का अभ्यास करवाते हुए बताया कि ये अभ्यास किसी भी अनचाही परिस्थिति में उनकी सुरक्षा में सहायक हो सकते हैं।

भाविप चीका द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर में भाग लेते हुए बच्चे।

भाविप चीका द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर में भाग लेते हुए बच्चे।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed