फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children presented cultural programs on Mahavir Jayanti

जिला स्तर पर मनाई गई महावीर जंयती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Children presented cultural programs on Mahavir Jayanti
कैथल। सरकारी स्तर पर लघु सचिवालय के सभागार में महावीर जयंती के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी प्रदीप दहिया, सुपार्स्व जैन स्कूल समिति की चेयरमैन प्रज्ञा पाशा जैन, मुकेश जैन, एसएस जैन सभा से वरुण जैन व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके नमन किया। मुकेश जैन, सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली ने भगवान महावीर के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सुपार्स्व जैन बाल सदन व किडजी ग्रुप ऑफ एजूकेशन के बच्चे महावीर जयंती उल्लास व दीक्षा की प्रस्तुति देकर भगवान महावीर के जीवन चित्रण के बारे में सभी को अवगत करवाया। सुपार्स्व जैन स्कूल चेयरमैन प्रज्ञा पाशा जैन ने डीसी को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज को नई दिशा दिखाई है। उन्होंने जीओ और जीने दो का प्रेरक संदेश समाज को दिया है। इस अवसर पर एसडीएम नवीन कुमार व सुशील कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, सीटीएम गुलजार अहमद, आरटीए गिरिश कुमार, एसीईओ अमित कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह, बीडीपीओ रोजी, सीएमजीजीए कुनाल चौहान, प्रज्ञा पाशा जैन, मुकेश जैन, सतीश जैन, डॉ. वरूण जैन, रत्न लाल जैन, एसपी जैन, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed