{"_id":"6a41616d66a288d59d0cd629","slug":"children-learned-the-tricks-of-science-and-art-in-the-camp-kaithal-news-c-245-1-kht1014-151566-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में बच्चों ने सीखे विज्ञान और कला के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में बच्चों ने सीखे विज्ञान और कला के गुर
विज्ञापन
बाल सृजनात्मक शिविर में मौजूद बच्चे
कलायत। नौजवान भारत सभा और कोंपल मंच की ओर से डॉ. अंबेडकर भवन में दो दिवसीय बाल सृजनात्मक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों को मिट्टी से हस्तकला, पेंटिंग, गणितीय खेलों और वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बच्चों ने विज्ञान, कला के गुर सीखे।
शिविर में दूसरे दिन बच्चों और युवाओं ने कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तर्कशील सोसाइटी के राजेश राजौंद ने वैज्ञानिक प्रयोगों के जरिए अंधविश्वास के प्रति जागरूक किया, जबकि राकेश राजौंद ने संस्था के अंधविश्वास विरोधी अभियान की जानकारी दी। समापन समारोह में हस्तकला, चित्रकला और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुस्तकें और शहीदों के पोस्टर देकर सम्मानित किया गया। नौजवान भारत सभा के अजय आशु ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तर्क-विवेक, रचनात्मकता और सामाजिक मूल्यों का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।