{"_id":"692f385cf8b4fa724800bb28","slug":"children-gave-colourful-performances-at-the-annual-festival-kaithal-news-c-18-1-knl1004-793193-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वार्षिक उत्सव पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वार्षिक उत्सव पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
Wed, 03 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। किठाना पब्लिक स्कूल किठाना में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि कमलेश ढांडा पूर्व राज्य मंत्री और विशेष आमंत्रित के रूप में प्रेम सिंह मुख्य संरक्षक किठाना पब्लिक स्कूल रहे। इस दौरान गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सुरेश मित्तल एम.डी.वेदा इंटरनेशनल स्कूल नरवाना तथा पूर्व प्रिंसिपल एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नरवाना ने मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की प्रशंसा की। अध्यक्षता रामफल ढांडा चेयरमैन ने की जबकि मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ढांडा, प्रिंसिपल डॉ. सुमन ढांडा, तथा कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निर्मल सिंगरोह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संवाद