फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children brutally beaten in Bal Bhavan

Kaithal News: बाल भवन में बच्चों से बेरहमी, राज्यमंत्री ने केस दर्ज कर आरोपी कर्मी को बर्खास्त करने के दिए निर्देश

Sat, 06 May 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Children brutally beaten in Bal Bhavan
कैथल। बाल भवन में एक कर्मचारी द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने पर देर रात राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने मामले में केस दर्ज करने और आरोपी कर्मी को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि अध्यापिका छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से पीट रही है। वीडियो वायरल होने पर बच्चे की मां ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी ढाई साल की बच्ची बाल भवन के क्रैच में जाती है। आरोप है कि यहां कार्यरत कर्मचारी सभी बच्चों के साथ जानवरों जैसा सलूक करती है। यह कर्मचारी बात-बात पर बच्चों को पीटती है, फर्श पर पटक कर मारती है और उनके गाल व कान खींचती है। उन्होंने अपने बच्चे को बाल भवन में इसलिए भेजा था कि वह कुछ सीख सके, लेकिन यहां स्थिति बहुत
विज्ञापन

भयानक है।

एक बच्चे की मां ने बताया कि उनकी बच्ची डरी सहमी सी आती है। जब भी वे उसे बाल भवन छोड़ने जाते हैं तो कर्मचारी को देखकर उससे लिपट जाती है और बाल भवन में जाने से मना करती है। यह बच्ची उस कर्मचारी को देखते ही रोने लग जाती है। बच्चों को थप्पड़ मारना, फर्श पर पटक के गिराना, उनके कान व गाल पकड़कर टॉर्चर करना आम बात है। शुक्रवार को तीन बच्चों की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें साफ दिख रहा है कि अध्यापिका अथवा कर्मचारी बच्चों को किस बेरहमी से मार रही है। बच्चे रोते चिल्लाते रहते हैं। फिर भी वह पीटती रहती है। वीडियो देखकर देर रात राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने इस मामले में डीसी को तुरंत संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर के आदेश जारी किए हैं। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि डीसी जगदीश शर्मा से बात करके इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डे केयर सेंटर में बच्चों से मारपीट करने वाले स्टॉफ को बर्खास्त करके एफआईआर दर्ज करवाई जाए। राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।


डीसी जगदीश शर्मा ने राज्यमंत्री को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राज्यमंत्री ने कहा कि वीडियो में एक बच्चे की पिटाई की बात सामने आई है। मामले में उचित कार्रवाई के लिए डीसी को कहा है। ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा। साथ ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीसी ने पूछने पर मामले की जांच करने की बात कही है। यह डे-केयर सेंटर हरियाणा बाल कल्याण परिषद द्वारा लघु सचिवालय के निकट ही बाल भवन में संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed