फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Child protection team raided and freed six people

Kaithal News: बाल संरक्षण टीम ने दबिश दी, छह को कराया मुक्त

Sat, 22 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Child protection team raided and freed six people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत क्षेत्र में बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण कार्यालय की टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुंडू के निर्देश पर की गई। टीम ने कलायत के अलग-अलग इलाकों से छह बच्चों को मुक्त कराया।

सभी को उचित पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुंडू ने बताया कि जिले में बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम पुलिस विभाग और गैर सरकारी संस्था एमडीडी ऑफ इंडिया के सहयोग से लगातार दबिश दे रही है। भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को बचाकर उन्हें पुनर्वास दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति या माता-पिता बच्चों से भीख मंगवाते हैं या इसके लिए उकसाते हैं, तो उन्हें पांच साल की सजा और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई बच्चा भीख मांगता दिखे तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें। यह टोल फ्री नंबर है और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है। क्षेत्र में यह अभियान अब नियमित रूप से जारी रहेगा। छापेमारी के दौरान टीम में लेबर विभाग इंस्पेक्टर अशोक कुमार, क्राइम ब्रांच से एसआई मदनलाल, सीडब्लूसी मेंबर कृष्ण लाल, एमडीडी संस्था के जिला संयोजक अशोक कुमार और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed